फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी कर गुजर बसर करने वाला मोहन बना भोजपुरी का सुपरस्टार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। लोक गायक कलाकार मोहन राठौर ने कहा कि लगन और मेहनत से व्यक्ति अपना मुकाम हासिल कर सकता है। उनके पिता कपड़ों की फेरी लगाते थे लेकिन वे अपनी गायकी को संवारने में लगे रहे और आज उनके कई एलबम बाजार में हैं।
विज्ञापन

बदलापुर महोत्सव में ‘सासु न घरवां ससुर जी दुअरवा’ जैसे आधा दर्जन भोजपुरी गीत मेें जलवा बिखेरने के बाद बातचीत में मोहन ने पारिवारिक पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए बताया कि बचपन में वह पिता सरोज राठौर के साथ गाजीपुर जिले के दिलदारनगर क्षेत्र में कपड़े की फेरी लगाया करते थे। साइकिल से चलते समय गीत गुनगुनाते चला करते थे। उनके मन में ललक पैदा हुई की दूसरों के गीत गाने के बजाय अपना गीत बनाना चाहिए। बस गीत बनाना शुरू हो गया। लोग उसे पसंद भी करते थे। रियलिटी शो सुर संग्राम से उन्हें आगे आने का मौका मिला। उन्होंने एक लाख पांच हजार प्रतिभागियों में जगह बनाई और जीत हासिल की। उसके बाद स्टार प्लस के रियल्टी शो ‘इंडियाज रॉक स्टार’ में विश्व के दस गायकों में केवल उनका चयन हुआ। इस समय उनके कई एलबम हैं। उनके गाए पचरे की चर्चा आज तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें