बदलापुर। खाद्य सुरक्षा टीम ने रविवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय के नेतृत्व में कस्बे में छापेमारी कर मिठाई की दुकान से दो नमूना लिया। छापेमारी से मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग दुकानें बंद कर भाग गए। टीम महराजगंज रोड स्थित दीपक की मिठाई की दुकान पर छापेमारी कर डोडा बर्फी व बर्फी का नमूना लिया। इसके बाद बरौली स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी किया जहां पहले ही वह फैक्ट्री बंद कर भाग निकला। श्री राय ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनजर आयुक्त के निर्देश पर छापेमारी की जा रही है। जो चलती रहेगी। किसी भी कीमत पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष दूबे, आरपी पटेल, अमरदेव कुशवाहा, राजेश मौर्य आदि मौजूद थे।