फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी फूलों से सजेगा पूर्वांचल विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पांच नवंबर को 22 वें दीक्षान्त समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। अवेद्यनाथ संगोष्ठी को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। बारह किस्म के विदेशी फूल मंगाए गए हैं। परिसर की साफ सफाई रंग पेट के लिए 100 श्रमिक लगाए गए हैं। एकलव्य स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया है। साफ सफाई का कार्य चल रहा है। स्टेडियम के सामने एकलव्य की मूर्ति के पास लगे फौव्वारे को भी ठीक किया जा रहा है। इसी तरह राष्ट्रीय सेवा योजन रोवर्स रेंजर्स शिक्षक अतिथि गृह अवेद्यनाथ संगोष्टी भवन को सुन्दरीकरण किया जा रहा है। जहा पर फूल पत्ति रंग पेट और लाईटों को लगाकर सुन्दर बनाया जा रहा है। गांधी वाटिका, सरस्वती सदन को सुन्दरीकरण किया जा रहा है। इसके सामने लगे फूलों और पेड़ों को सुंदर बनाने के लिए एक दर्जन लेबर लगाकर टहनी और फूल पत्ति की गुड़ाई निराई करायी जा रही है। वीर बहादुर सिंह की मूर्ति के चबूतरे और छतरी को अच्छे पेन्ट से पेन्ट कर सुन्दर बनाया गया है। मेन गेट को सुन्दर बनाने के लिए लेबर और मिस्त्री लगाए गए हैं। सुंदर बनाने के लिए कई प्रकार के रंगों का प्रयोग किया है। नए पौधों को लगाने के लिए 500 गमले मंगाए गए हैे। जिसमें एरोकेरिया, ऐरिका पाम, डिफेनवेचिया, क्रोटन, ड्रेसेना अरिलिया, ब्लैक एम्जोरा, चाइना पाम, गेंदा, गेदा इंका और गुलाब के पौधे वाराणसी से मांगाएं गए है। इन पौधों को गांधी वाटिका और वीर बहादुर सिंह की मूर्ति व अबैद्यनाथ संगोष्ठी भवन, शिक्षक अतिथि गृह, पुस्तकालय, सरस्वती सदन और मुख्य अतिथि गृह पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


परिसर को बनाया जा रहा केसरिया
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह के लिए सज रहा है। पूरा कैंपस केसरिया हो गया है। छात्रों को डिग्री और मेडल को भी केसरिया रंग की देने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन परिसर के साथ भवनों की सफाई कराने पर विशेष ध्यान दे रहा है। प्रशासनिक भवन के सामने स्थित पार्क के अलावा गांधी वाटिका, वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा स्थल, मुक्तांगन के अलावा परिसर को चमकाया जा रहा है। प्रशासनिक भवन, विश्वविद्यालय का मुख्य गेट, रज्जू भईया शोध संस्थान, फार्मेसी संस्थान, आईबीएम भवन के साथ आवासीय परिसर के कुछ भवनों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है। मुख्य गेट को चमकाने का काम चल रहा है। पांच नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें