फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज में दो साल बाद हुआ छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज में दो साल छात्र संघ चुनाव हो रहा है। चुनाव को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह दिखा। धूप की परवाह किए बिना छात्र ही छात्राएं भी मतदान करने के लिए घंटों कतार में खड़ी रहीं। कालेज के मुख्य गेट पर छात्राओं की लगी लंबी कतार देखकर यह लग रहा था कि मतदान को लेकर छात्र काफी उत्साहित हैं। बूथों पर भी लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन

छात्रों को मतदान करने के लिए काफी समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। धूप और थकान की परवाह किए बिना छात्र वोट डालने के लिए कतार में खड़े रहे। इससे पहल वषज्ञ 2016 और 2017 में कालेज प्रशासन ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों का उलंघन करने का हलावा देते हुए चुनाव निरस्त कर दिया था।
पूर्व प्राचार्य डा. राकेश सिंह के समय में कालेज में छात्र संघ का चुनाव कराया गया था। 2018 में भी कालेज प्रशासन चुनाव कराने में हिलाहवाली कर रहा था। इस बार चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र नेता संयुक्त रूप से कालेज के गेट पर धरने पर भी बैठे थे। प्राचार्य आवास पर दो बार बम फोड़े गए। फायरिंग की भी गई। जिसमें एक छात्र प्राचार्य आवास के बगल से पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। काफी दबाव के बाद कालेज प्रशासन ने 20 अक्टूबर को चुनाव के लिए अधिसूचना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें