फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सामांय फसलों के बीजों पर 10 फीसदी बढ़ा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सामान्य बीजों पर 10 फीसदी अनुदान की धनराशि बढ़ा दी गई है। अब किसानों को 60 फीसदी तक अनुदान मिलेगा जबकि पिछले वर्षों में 50 फीसदी तक ही सहायता मिलती थी। इस वर्ष सवा दो लाख से हेक्टेयर से ज्यादा रकबे में रबी की फसलों की बुवाई की जानी है, जिसमें15026 हेक्टेयर खेत में बुआई भी हो चुकी है। गेहूं की खेती दो लाख 11 हजार हेक्टेयर में करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बीज ग्राम योजना के तहत फसलों पर मिलने वाले अनुदान की धनराशि को बढ़ा दिया है। जिले में कुल छह लाख 55 हजार 912 किसान हैं। वहीं कृषि विभाग द्वारा कुल दो लाख 32458 हेक्टेयर खेत में रबी के फसलों की बुआई करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 211183 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जौ की बुआई के लिए 665 हेक्टेयर, चना के लिए 5851 हेक्टेयर, मटर के लिए 8324 हेक्टेयर ,मसूर के लिए 166 हेक्टेयर, मक्का के लिए एक हेक्टेयर, राई व सरसों के लिए 3469 हेक्टेयर, तोरिया के लिए 2474 हेक्टेयर और अलसी के लिए 325 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक विभिन्न फसलों की 15026 हेक्टेयर में बुआई की गई है। उधर कृषि विभाग द्वारा रबी के फसलों के बीजों को भी मंगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए गेहूं के 9545 क्विंटल बीज मंगाया जाना है। इसमें 5351 क्विंटल बीज मंगा लिया गया है। इसी क्रम में चना का 231 क्विंटल ,मटर का 155 क्विंटल बीज मंगवाया गया है। मसूर, सरसों के बीज भी वितरित किए जा रहे हैं।

पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा बीज
जौनपुर। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को ही बीज मिलेगा। उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से अनुदान की धनराशि दी जाएगी। जिन किसानों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। वे अपना पंजीकरण करवा लें। बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसानों को बीज नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट:
सरकार द्वारा बीज ग्राम योजना के तहत सामान्य फसलों पर मिलने वाली अनुदान को 10 फीसदी बढ़ा दिया है। अब किसानों को 60 फीसदी अनुदान मिलेगा। इसके पहले पिछले वर्षो में 50 फीसदी अनुदान मिलता था। रबी के फसलों के बीजों को मंगाकर राजकीय गोदामों में भेज दिया गया है। जहां किसान बीजों को ले सकते हैं।
विज्ञापन

जय प्रकाश
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें