फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में बवाल, मारपीट पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव के मतगणना के दौरान शुक्रवार की देर शाम छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद एक प्रत्याशी हर्षित सिंह ने बैलेट पेपर फाड़ दिया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने हर्षित सिंह की जमकर पिटाई करने के बाद हिरासत में ले लिया। उधर दूसरे प्रत्याशी विजय प्रकाश के समर्थक आक्रोशित हो गए। पुलिस ने कैंपस से सभी को बाहर निकाल दिया। पालिटेक्निक के पास स्थित पार्क के सामने हर्षित सिंह का पोस्टर लगी एक डीसीएम का शीशा फोड़ दिया गया। टीडी कालेज स्क्रीनिंग कमेटी ने बैठक शुरू कर दिया है। आशंका है कि चुनाव कैंसिल हो सकता है।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में सातवें राउंड की गणना हो चुकी थीं। सूत्रों का कहना है कि इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय यादव आगे चल रहे थे। दूसरे नंबर पर हर्षित सिंह थे। आठवें राउंड की गणना कृषि संक्राय में जारी थीं जहां सभी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का जमावड़ा लगा हुआ था। आरोप है कि इसी बीच दो प्रत्याशियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके थोड़ी देर बाद अचानक छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हर्षित सिंह टेबल पर कूद पड़ा और हाथ में जितना बैलेट पेपर आ सका लेकर फाड़ दिया। उसे पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उधर पूरे कैंपस में अफरा - तफरी मच गई। विजय यादव के समर्थक आक्रोशित हो गए। कालेज के बाहर से पथराव भी शुरू हो गया। कालेज परिसर में भगदड़ मच गई। सीसीटीवी कैमरे में पूरा माजरा कैद हो गया। कालेज की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। लाइन बाजार पुलिस ने हर्षित सिंह को हिरासत में ले लिया है। उधर दिन में शोसल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में सपा नेता लक्ष्मीकांत यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लक्ष्मीकांत पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि योगी के इशारे पर एमपी केपी सिंह चुनाव में धांधली कराने के लिए टीडी कालेज में बैठें है। एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्राचार्य विनोद सिंह का कहना है कि बैठक चल रही है। इसमें निर्णय जो होगा उ सी अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें