फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों में प्रदूषण अस्मिता पर आघात: स्वामी रामभद्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नदी में प्रदूषण एवं बहते नाले नदी की अस्मिता पर आघात है। मां गोमती जौनपुर की आत्मा है। आदि गंगा मां गोमती के प्रदूषण को दूर करने व स्वच्छ गोमती अभियान के गोमती एक्शन प्लान की मंजूरी केंद्र एवं प्रदेश सरकार से दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहीं। वह गोमती नदी के गोपी घाट पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्वांचल विवि के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि नदियों में प्रदूषण बढ़ने से उनके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए वैैैज्ञानिक तथ्यों पर चर्चा करते हुए हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु ने कहा कि नदियों का सुरक्षित रखने के लिए समाज के लोगों को सामने आना चाहिए।
अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने स्वच्छ गोमती अभियान के कार्यों एवं नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए स्वामी रामभद्राचार्य से सहयोग मांगा। नागरिक अभिनंदन के दौरान नीरज गुप्ता, डा. विजय तिवारी, हरिश्चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से काशी शत विभूति चित्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह, राजदेव सिंह, महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, डा. बह्मोस शुक्ल, मनोज तिवारी, अंजू पाठक, बृजेश मौर्य, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेंद्र विश्वकर्मा, मोहनीश शुक्ला, संजय गुप्ता, डा. कमलेश निषाद, अजीत सिंह सैनी, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन बीएचयू के प्रो. आरएन तिवारी और आभार आलोक वैश्य ने किया।
विज्ञापन


गोमती आरती में शामिल हुए स्वामी रामभद्राचार्य
जौनपुर। गोपी घाट पर होने वाली गोमती आरती में गुरूवार की देर शाम स्वामी रामभद्राचार्य शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से आदि गंगा मां गोमती की आरती उतारी। उन्होंने स्वच्छ गोमती अभियान द्वारा प्रतिदिन आरती कराएं जाने की सराहना करते हुए इसके पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि इसकी महत्ता ऐसे ही बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें