फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सफाई कर्मी के साथ दुर्व्यहार किए जाने के विरोध में सफाई कर्मियों ने गुरुवार को ब्लाक परिसर में खंड विकाश अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी किया। सफाई कर्मियों का आरोप है की खंड विकाश अधिकारी कार्यालय में सफाई कर्मियों के दुर्व्यवहार किया गया। उसे कार्यालय के बहार निकाल दिया गया। जानकारी होने पर सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए। कार्यालय के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। एक घंटा तक सफाई कर्मियों का हंगामा चलता रहा। खंड विकाश अधिकारी ने एसओ सरायख्वाज को टेलीफोन कर बुला लिया। इधर सफाई कर्मियों ने संघ के जिलाध्यक्ष को बुला लिया। सफाई कर्मियों का आरोप है की सचिव संजीव कुमार मौर्या ने मदन लाल यादव के मास्टर रोल पर हस्ताक्षर नहीं किया। सफाई कर्मी और सक्रेटरी में मंगलवार को हस्तक्षर को लेकर कहा सुनी हुई थी। गुरुवार को खंड विकाश अधिकारी राजीव शर्मा कार्यालय में दोनों को बुलाया। सेक्रेटरी संजीव कुमार मौर्या ने शिकायत किया की सफाई कर्मी मदनलाल से हस्ताक्षर के मामला में कहा सुनी हुई थी। खंड विकाश अधिकारी यह सुनते ही क्रोधित हो गए और सफाई कर्मी मदन लाल को बुलवाया और सफाईकर्मी के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। सफाई कर्मी को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। उसके बाद सफाई कर्मी मदन लाल ने सफाई कर्मियों को टेलीफोन कर बुलाया लिया। जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसओ सरायख्वाज भी मौके पर पहुंच गए। एसओ, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव और खंड विकाश अधिकारी के बीच मामले को लेकर एक घंटे तक पंचायत चली। अध्यक्ष अमर बहदुर यादव का कहना है की पंचायत में पारिवारिक विवाद लेकर खंड विकाश अधिकारी ने महसूस किया की मामले में चूक हुई है। इसके बाद सफाई कर्मी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें