जौनपुर। पर्व पर घटतौली काफी बढ़ जाती है। इसको लेकर विभाग अधिकांश मामले खुद निस्तारित कर देता है। पिछले सात माह में कुल 5813 दुकानों की जांच कर 531 व्यापारियों को पकड़ा गया है। जिसमें से 384 मामलों को विभाग के अधिकारियों द्वारा समझौते के तहत निस्तारित कर दिया गया । मात्र 132 मामले ही न्यायालय पहुंचे। जिसे कोर्ट द्वारा निस्तारित किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा कुल 51लाख 10 हजार 830 रुपया जुर्माना वसूला गया है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग घटतौली पर कितना गंभीर है।
इस समय दीपावली की तैयारी चल रही है। सामानों को खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखती है। ऐसे में घटतौली भी काफी बढ़ जाती है। जिसको लेकर ग्राहकों व दुकानदारों में किचकिच भी होती है। पर्व को देखते हुए हाल ही में विभाग द्वारा पांच दिन के अंदर अभियान चलाकर कुल 27 मामलों को पकड़ा गया है। जिसमें से पांच एलपीजी गैस, चार मिठाई और 18 मामले ज्वेलरी के रहे। लेकिन अभी तक इन मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया है। विभाग द्वारा अप्रैल से लेकर अक्तूबर तक कुल 5813 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान 531 व्यापारियों को घटतौली करते पकड़ा गया। जिसमें से विभाग ने 384 मामलों को समझौते के तहत निपटा दिया है। साथ ही जुर्माना के रूप में 14 लाख 77 हजार 500 रुपये वसूल किया है। जबकि 132 मामलों को कोर्ट भेज गया था। कोर्ट निस्तारित करते हुए दो लाख 75 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं बाट माप के तहत कुल 29 लाख 16 हजार 280 रुपये मुद्रांकन शुल्क लिया गया है। जबकि लाइसेंस व परिवहन भत्ता सहित अन्य श्रोत से चार लाख 41 हजार 350 रुपये वसूला गया है।
इनसेट:
माह - जांच - पकड़े गए - समझौता - न्यायालय
अप्रैल - 535 - 58 - 45 - 13
मई - 671 - 55 - 45 - 40
जून - 810 - 72 - 46 - 0
जुलाई - 812 - 88 - 58 - 19
अगस्त - 750 - 75 - 56 - 09
सितंबर - 1080 - 74 - 57 - 36
अक्तूबर - 1165 - 109 - 75 - 12
-------------------------------------------------------
इनसेट:
सत्यापित करने के लिए निर्धारित है शुल्क
जौनपुर। इलेक्ट्रानिक कांटा व लोहे के कांटा सहित बटखरा को सत्यापित करने के लिए शुल्क भी निर्धारित है। जिसमें इलेक्ट्रानिक के 20 से 100 किग्रा. काटा के लिए 200 रुपये और 100 से 300 किग्रा कांटा के लिए 250 रुपये, लोहे के काटा के लिए 20 रुपये सहित बटखरा के लिए एक किग्रा के लिए 10 रुपये, दो किग्रा के लिए 15 रुपये, पांच व 10 किग्रा के लिए 20 रुपये और 50 किग्रा के लिए 25 रुपये शुल्क जमा होता है। बटखरा व लोहे के काटा का नवीनीकरण दो साल में और इलेक्ट्रानिक कांटा का नवीनीकरण हर वर्ष किए जाने का नियम है।
इनसेट:
यहां करें शिकायत
जौनपुर। घटतौली होने पर लोग यहां शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 18001800300 पर शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा जिला बाट माफ अधिकारी एमपी गुप्ता मोबाइल नंबर 9415344650 पर भी शिकायत की जा सकती है।
कोट:
विभाग के मंडल स्तरीय अधिकारियों द्वारा मामलों को समझौते के तहत निपटाया जाता है, जो मामले विभाग द्वारा नहीं निपटाया जा सकता है। उसी मामले को न्यायालय में भेजा जाता है। दीपावली पर्व पर जांच की जा रही है। जिससे व्यापारी घटतौली नहीं कर पाएं।
एमपी गुप्ता
जिला बाट माप अधिकारी