फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान तीन नवंबर को कलेक्ट्रेट में करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। ग्राम प्रधान अपने अधिकारों के हनन को रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर तीन नवंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को नगर में जिलाध्यक्ष डा. मनोज कुमार यादव के आवास पर हुई बैठक में कहा कि प्रधानों के अधिकार क्षेत्र में दखलन्दाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारों के हनन को लेकर ग्राम प्रधान आंदोलित हो चुके हैं। सड़क, खड़ंजा, शौचालयों, आवासों के निर्माण कराने में ग्राम प्रधान सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये से परेशान हैं। ग्राम सभाओं में राशन कार्डों के निर्माण और पेंशन की समस्या है,जबकि सरकार विकास का ढिढोंरा पीट रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी ग्राम प्रधान तीन नवम्बर को जिला मुख्यालय पर बीआरपी इंटर कालेज से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन देगे। राज्यपाल को सन्दर्भित 16 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपेंगे। बैठक में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी बांकेलाल यादव, कृष्ण कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, राम निरंजन विंद, अरुण कुमार गुप्ता, राजदेव पाल, कैलाश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें