फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी का क्षेत्रीय फीड बैक देने के बजाय उपलब्धियों को गिनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। लाईव टेलीकास्ट के जरिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात कर पार्टी का क्षेत्रीय फीड बैक लेने की योजना सफल नहीं हो सकी। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रिय नेताओ के दवाब में पार्टी का स्थानीय फीड बैक देने के बजाय सरकार की योजना की चर्चा प्रधानमंत्री से की। प्रधानमंत्री ने भी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए बिना इंतजार किए कमर कस कर मैदान में कूदने की दी हिदायत दी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के गंगा पैलेस में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी का फीड बैक कार्यकर्ताओं से लेने के लिए लाइव टेलीकास्ट किया गया। कार्यक्रम में बरसठी ब्लाक के गणेशपुर बूथ के संजय सिंह और रामपुर ब्लाक के राईपुर के सुजीत राय से प्रधानमंत्री ने बातचीत की। अति उत्साही दोनों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में क्षेत्र में पार्टी की स्थिति के विषय में बताने के बजाय केंद्र सरकार की योजना के विषय में फीड बैक दिया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता अपनी पार्टी की क्षेत्र में स्थिति जानने तथा प्रधानमंत्री द्वारा दिए जाने वाले सुझाव को नहीं सुन पाने से मायूस हुए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तो नमो ऐप पर ही उपलब्ध है। समय समय पर उनकी हिदायत भी मिलती रहती हैं। मगर पार्टी की क्षेत्र में स्थिति को वे समझने आए थे मगर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास को लेकर बनाई गई चुनावी रणनीति को सुनकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। कार्यकर्ताओ का कहना था कि पार्टी के ही कुछ बड़े नेताओं के दबाव में चयनित कार्यकर्ताओं ने रटे रटाए सवाल पूछकर कार्यक्रम की दिशा ही बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें