फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में बीस रिहायशी छप्पर जले, दो परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से नौ परिवारों के बीस रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट व हैण्डपंप से पानी फेंककर किसी तरह से आग पर काबू पाया। अगलगी में दो परिवार बेघर हो गए। राजस्व निरीक्षक बदलापुर विजय कुमार गौतम ने मौके पर जाकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात संदीप यादव के छप्पर में आधी रात को अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने उनके तीन छप्परों को अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के अखिलेश यादव का तीन तथा सुशील यादव, कलावती देवी, श्यामनारायण यादव, शेषनारायण यादव, हृदय नारायण, महंथराज, धनंजय यादव का दो- दो छप्पर आग की चपेट में आ गया। अगलगी में डेढ़ लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। घटना में संदीप और अखिलेश यादव का सबसे अधिक नुकसान हुआ। दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे बसर करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें