फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथले टिक्स में मोहम्मद हसन पीजी कालेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अन्तरमहाविद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 82 अंकों के साथ मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर विजेता रहा। 37 अंकों के साथ पीजी कालेज गाजीपुर दूसरे और 32 अंकों के साथ हण्डिया पीजी कालेज तीसरे स्थान पर रहा। वही महिला वर्ग में 45 अंकों के साथ राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ जौनपुर विजेता रहा। 43 अंकों के साथ पीजी कालेज गाजीपुर दूसरे और 31
विज्ञापन

अंकों के साथ टीडी पीजी कालेज जौनपुर तीसरे स्थान पर रहा। बुधवार को पहली प्रतियोगिता हाफ मैराथन पुरूष में मुकेश पाल हण्डिया पीजी कालेज इलाहाबाद प्रथम, इसी महाविद्यालय के कुलदीप सिंह दूसरे एवं पं.दीन दयाल उपाध्याय राजकीय पीजी कालेज सैदपुर गाजीपुर के जितेन्द्र यादव तीसरे स्थान रहे। महिला वर्ग में सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर की निशा यादव प्रथम रही। 100 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में मोहम्म्द हसन पीजी कालेज जौनपुर के शिवम गुप्ता प्रथम, टीडी पीजी कालेज सावन शर्मा दूसरे, मोहम्म्द हसन पीजी कालेज के सुबाष प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में टीडी पीजी कालेज की गार्गी गंगवार को पहला, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ की रूपा सिंह को दूसरा एवं पीजी कालेज गाजीपुर की अर्पिता सिंह तीसरे स्थान पर रही। 4 गुणे100 मीटर रिले पुरूष दौड़ में मोहम्म्द हसन पीजी कालेज जौनपुर पहले , टीडी पीजी कालेज जौनपुर दूसरे एवं पीजी कालेज गाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा। वही महिला वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर पहले , राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ जौनपुर दूसरे एवं सल्तनत बहादुर पीजी कालेज तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कुलसचिव सुजीत कुमार जायवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर आयोजन सचिव डा. विजय तिवारी, पूर्व सचिव रामाश्रय शर्मा, पूर्व सचिव देवेन्द्र कुमार सिंह, जेबी सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, डा. विनय वर्मा, अरूण सिंह, अशोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, डा. जेपीएन यादव, डा. मुन्ना सिंह, खेल सहायक
रजनी सिंह, डा. राजेश सिंह, अरूण सिंह, सत्येन्द्र सिंह, किरमानी, भानु शर्मा, रहमतउल्लाह, चीफ रेफरी दिनेश जायसवाल की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें