फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव एक नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव एक नवंबर से शुरू होगा। तीन दिवसीस इस महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। उनके साथ सिने स्टार रवि किशन भी मौजूद रहेंगे।
शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता में महोत्सव के आयोजक विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने कहा कि बदलापुर के सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज में आयोजित यह महोत्सव में केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का आइना साबित होगा। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उद्घाटन के मौके पर उप मुख्यमंत्री रोडवेज बस स्टेशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और फायर स्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे। ंविधायक मिश्र ने बताया कि इस मौके पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत सदस्यों, सब इंसपेक्टरों, पुलिस कर्मियों, चौकीदार, आदर्श शिक्षकों, चिकित्सकों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, किसानों आदि को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्र के जो प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश एवं देश में अपनी सेवाएं दे रहे है, उनकों भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में कलाकारों का होगा जमावड़ा
जौनपुर। एक नवंबर को महोत्सव के उद्घाटन सत्र का आगाज हिंदी एवं भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रविकिशन के साथ क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मुख्य अतिथ्र्रि होंगे। इस मौके पर जगदगुरु पद्म विभूषण से सम्मानित स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति होगी। दो नवंबर को तृप्ति शाक्या मैथिली ठाकुर का गायन होगा। हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा गुदगुदाएंगे। मथुरा से आ रहे राजेश प्रसाद शर्मा के ग्रुप की ओर से फूलों की होली, मोर डांस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कर्नाटक से आ रहे आशीष दूबे के गीतों से मंच सजेगा। महोत्सव के समापन पर कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी मुख्य अतिथि होंगी। राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव एवं सांसद कृष्ण प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। सांस्कृतिक संध्या में मुंबई के हास्य कलाकार एहसान कुरैशी, वायस ऑफ इंडिया की विनर निष्ठा शर्मा, लोक गायक दिवाकर द्विवेदी, वीर रस की कवियत्री कविता तिवारी, गायक दीपक तिवारी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को परिचित कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें