सिकरारा । हरियाणा की पूनम ने गोरखपुर की रेणु पहलवान को धोबीपाट से पटखनी दी तथा गोरखपुर के मुन्ना पहलवान ने नेपाल के देवा पहलवान को दोहरे मुकाबले में धूल चटाई तो दंगल परिसर तालियों से गूंज उठा। क्षेत्र के जमालपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर रविवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मिट्टी के अखाड़े में आयोजित प्रतियोगिता में पहलवानो ने अपने दांवपेच व दम खम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मल्हनी विधायक व पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने करते हुए पहलवानो का मनोबल बढ़ाया।प्रतियोगिता में जम्मू के रंगा पहलवान ने हिमाचल के ठाकुर पहलवान को पटखनी दी इसी तरह105 किलो वर्ग में जौनपुर देवापार के उमा पहलवान ने राजस्थान के शेरा पहलवान को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी जबकि मेरठ के सुरेन्द्र ने पकड़ी के मूलचंद को,रामपुर नद्दी के राजू ने कानपुर के वीरेंद्र को अयोध्या के शंकर बाबा ने पीलीभीत के भूरा पहलवान को राजस्थान के भूकम्प पहलवान ने मेरठ के सुरेन्द्र को जौनपुर के भोलू को कोनिया केराकत के विकास ने चित किया जबकि पंजाब के पोल्ला पहलवान,और गोरखपुर के करतार ,राजस्थान के ज्वाला नेपाल के देवा, हरियाणा के रणजीत धर्मापुर के गया पहलवान राजस्थान के संदीप कोनिया जौनपुर के पंकज पहलवान की जोड़ी बराबरी पर छूटी।समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने पहलवानो को पुरस्कृत करते हुए युवाओं से अपील किये कि वे भी खेल में अपने भविष्य तलाशे। आयोजकमण्डल के पदाधिकारी व प्रधानसंघ के अध्यक्ष कौशलेंद्र यादव हरिशंकर यादव छोटू वैजनाथ यादव,विनय यादव व राजकुमार यादव ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को साफा बांधकर स्वागत किये। जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव बाला यादव लखंदर, रामकृष्ण यादव, रेफरी ज्योतिन पहलवान, स्कोरर जितेंद्र यादव आदि सक्रिय रहे।