फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में मोहम्मद हसन पीजी कालेज का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने किया। कुलपति ने अखिल भारतीय स्तर पर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को एक लाख एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले को 75 हजार तथा कास्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 50 पचास हजार, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन

वैज्ञानिक प्रो. सूर्य कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। भूतपूर्व सचिव खेलकूद परिषद देवेन्द्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्रशांत प्रथम, संत ग णीनाथ पीजी कालेज मऊ के सुनील कुमार राजभर द्वितीय एवं समता पीजी कालेज सादात गाजीपुर के आनन्द कुमार राजभर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग 1500 मीटर दौड़ में टीडी कालेज की अंजली पटेल प्रथम, मोहम्मद हसन पीजी कालेज की सविता यादव द्वितीय एवं कूबा पीजी कालेज आजमगढ़ के दीपमाला तीसरे स्थान पर रही। शाटपुट पुरूष वर्ग में मोहम्मद हसन पीजी के रामचन्द्र यादव प्रथम, मोहम्मद हसन पीजी के बादल दूसरा, एवं राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ दिलीप कुमार दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग शाटपुट में राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ की अन्तिमा मिश्रा प्रथम, मोहम्मद हसन पीजी कालेज की दिव्या दूसरे एवं स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर की सपना वर्मा तीसरे स्थान पर रही। हाई जम्प पुरुष वर्ग में हण्डिया पीजी कालेज हण्डिया इलाहाबाद प्रथम, यहीं के रामनिवास पाण्डेय को दूसरा एवं पीजी कालेज गाजीपुर के अभय यादव तीसरे स्थान पर रहे। हाई जंप महिला वर्ग में राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ के रिया उपाध्याय प्रथम, यहीं की स्वीकृति यादव को दूसरा, और पूविवि परिसर की श्वेता तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग मार्चपास्ट में मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर प्रथम, कूबा पीजी कालेज आजमगढ द्वितीय एवं फार्मेसी संस्थान पूर्वान्चल विवि तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग मार्चपास्ट में फार्मेसी संस्थान पूर्वान्चल विवि प्रथम, व्यवहारिक, समाजिक विज्ञान संकाय द्वितीय एवं कूबा पीजी कालेज तृतीय रहा। इस अवसर पर डा. वीरेन्द्र विक्रम यादव अध्यक्ष खेलकूद परिषद कुलसचिव सुजीत कुमार जायवाल, मो. रूस्तम खान, डा. अनुराग मिश्रा, आयोजन सचिव एवं संयुक्त सचिव डा. विजय तिवारी ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें