फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बाबा रामदेव की प्रेरणा से दो अक्टूबर से टीडी इंटर कालेज में चल रहे 25 दिवसीय विशेष योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन यज्ञोपवीत संस्कार के साथ हुआ। प्रशिक्षुओं ने योग को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरी मूर्ति व योग प्रशिक्षक कड़ेदीन यादव ने योगाभ्यास कराते कहा कि उम्र के साथ आसन, व्यायाम, ध्यान और प्राणायामों के साथ-साथ आहार-विहार पर भी ध्यान देना चाहिए। यज्ञोपवीत संस्कार कराते हुए आचार्य मोहनलाल आर्य के द्वारा बताया गया कि योग और यज्ञ का सामन्जस्य संसार के समस्त प्राणियों के साथ पूरी प्रकृति को संतुलित रखनें की क्षमता रखती है। इसलिए आज के प्रदूषित वातावरण में यज्ञ की भूमिका और भी बढ़ जाती है। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के प्रभारी आचार्य कृष्णमुरारी आर्य, शशिभूषण जी,डा हेमन्त कुमार, कड़ेदीन यादव,डा ध्रुवराज योगी, शकुन्तला शुक्ला, शकुन्तला सिंह, विकास योगी, शैलेश योगी, राज योगी, प्रेमचंद योगी, जयसिंह,राममिलन, रामसहाय, डा शिवनारायन यादव, डा डीपी सिंह सहित सभी साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें