फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुफ्तीगंज। सपा नेता डॉ केपी यादव ने सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान से हुए युद्ध में यदुवंशियों ने अहम भूमिका निभाई है।भारत में यदुवंशियों की संख्या 36 करोड़ के करीब है। वे हमेशा सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे हैं। वह रविवार को क्षेत्र के गड़वारे वीर बाबा सोसापट्टी मेंअखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदुवंशियों ने अनगिनत बार कुर्बानियां दी हैं। हाथ जोड़ने से अधिकार नहीं मिलता है। अपने हक की लड़ाई के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा। जो हमारे बीच में नफरत की दीवारें खड़ी कर हमें बनकर एक-दूसरे को अलग करते हैं अब उनको पहचानने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि सेना में अहीर रेजिमेंट का परचम लहराएगा। यह हमारा वादा है। हम अपने हक के लिए कुर्बानी देनी पड़ी तो देगे। सपा के जिला सचिव अनिल कुमार यादव ,ओम प्रकाश यादव ,कृपाशंकर यादव,आनन्द यादव ,राम नगीना यादव ,मनोज यादव ,सचिन यादव ,संतोष यादव जिला पंचायत सदस्य , राजेश यादव , गुड्डू यादव आदि लोग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख मुफ्तीगंज कमल यादव एवं संचालन अशोक यादव ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें