फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम सिंह बनी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के पद को लेकर शुक्रवार से ही दो महिला उम्मीदवारों के बीच चल रही खींचतान खत्म हुई। जिलाध्यक्ष की अनुमति से शहाबुद्दीनपुर गांव पहुंची जिला मंत्री व शाहगंज बिधान सभा प्रभारी श्रीमती शबनम रिजवी ने गांव के पंचायत भवन पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर इसी गांव निवासी श्रीमती सोनम सिंह को महिला मोर्चा खुटहन मंडल के अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी। इस पद को लेकर उपाध्यायपुर गांव निवासी नमिता शर्मा ने खुद को महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पद का दावा किया था। बैठक में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, अमरेश राजभर, वंश बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें