मुंगराबादशाहपुर। अवस्थापना विशेष सचिव अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को सीडा औधोगिक क्षेत्र में उधमियों के साथ बैठक किया। साथ ही सीडा औधोगिक क्षेत्र का निरिक्षण किया ।इस दौरान उधमियों के समस्याओं पर चर्चा की गई। उद्यमियों ने बिजली से जुड़ी समस्याओं से को बताया।
अवस्थापना विशेष सचिव अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिजली से जुड़ी सारी समस्याऐं एक हफ्ते के भीतर निस्तारित कर दी जाएगी ।ट्रांसफार्मर संबन्धी समयस्या भी अतिशीघ्र निस्तारित होगी। उधमियों ने सतहरिया को उकनी पावर हाउस से जोड़ने की मांग की। जिस पर उन्होने कहा कि इस मसले पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। बैठक के पश्चात विशेष सचिव ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र का निरिक्षण किया। गंदगी रहने पर नाराजगी जताया।सीडा कालोनी से सटे शराब के ठीके पर उद्यमियो ने ध्यान दिलाया तो उन्होने एतराज जताया। कहा कि ये सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है ।शराब की दूकान नहीं होनी चाहिए।टेली फोन ब्यवस्था मे भी सुधार की बात कही।बैठक मे प्रदीप सिंह,कृपाशंकर यादव,संजय सिंह,शत्रुघ्न मौर्य ,पिन्टू सिंह,संजय तिवारी,राहुल दूबे,गुलाब पान्डेय,सचनील यादव,बृजेश यादव,प्रदीप यादव,सुदिस्ट सिंहआदि उधमी मौजूद थे।