मुंगराबादशाहपुर। नगर के नईगंज मोहल्ले में स्थित मुख्य सड़क पर लटक रहा बिजली का तार हादसे का सबब बन सकता है। सड़क से महज आठ फुट ऊपर से गुजरे विद्युत तार से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। वहीं भरत मिलाप में निकलने वाले लाग व चौकियों के लिए भी यह बाधा बन सकते हैं। समय रहते यदि विद्युत विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
इसके पूर्व मोहर्रम पर्व पर निकाले गए जुलूस व दुर्गापूजा विसर्जन की झांकियों को इसी लटकते विद्युत तार के नीचे से निकालने के लिए बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी। इस संबंध में सभासद दीपू मोदनवाल ने बताया कि उक्त बिजली के तार को ऊंचा करने के लिए सहायक अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक शिकायत की गई है। सहायक अभियंता संदीप सरोज ने बताया कि भरत मिलाप के पहले ही बल्ली लगाकर लटकते हाई वोल्टेज तार को ऊंचा करा दिया जाएगा।