जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 31 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 15 कंपनियों द्वारा शिक्षितों को नौकरी के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जो रोजगार मेले में सम्मिलित होना चाहते है, वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, बायोडॉटा, पहचान पत्र, एवं फोटाग्रॉफ के साथ प्रतिभाग कर सकेंगे।