थानागद्दी। चंदवक क्षेत्र के बरामनपुर स्थित यूएएल कंपनी परिसर में शनिवार को 30 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कंपनी प्रतिवर्ष प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हाईस्कूल के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कराती है।
पर्सनल मैनेजर डीएन उपाध्याय ने कहा कि मेधावी छात्रों के स्किल डेवलपमेंट व उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना भरने के लिए पांच वर्ष पूर्व से कोणार्क सुपर 30 छात्रवृत्ति योजना प्रारम्भ की गई है। परीक्षा में अंको के आधार पर बनी मेरिट के अनुसार 30 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है। प्रतिवर्ष छह हजार रुपये प्रतिवर्ष स्कालरशिप देती है। यह लाभ लाभार्थी को लगातार पांच वर्ष तक मिलेगा लेकिन शर्ते यह है अगली कक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होता रहे। इस वर्ष बालको में रुस्तम,सचिन कुमार और इंद्रजीत नाविक ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। जबकि बालिकाओं में प्रीति पटेल,जया यादव एवं आयुषी सिंह ने टाप थ्री में जगह बनाई है। कंपनी के डीजीएम जीएस बाहिती ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं छह हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन एवी सिंह ने किया।