सिकरारा। क्षेत्र के ककोहिया गांव में डेंगू फैल गया है। इससे लोगों में इस जानलेवा बीमारी का खौफ है। गांव में 12 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसमें सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गांव में डेंगू फेलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। उसके बाद एक टीम आई लेकिन वह कुछ लोगों को दवाएं देकर चली गई। इस समय में 12 से अधिक लोग बुखार के पीड़ित हैं। उनमें से शिव प्रकाश सिंह(40), अनारा देवी(65), सुनीता देवी(40), रामजीत हरिजन(62), हरीलाल(65) व दीपक (70) के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि जांच रिपोर्ट में हुई है। ग्रामीणों मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सकीय टीम भेजने की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. श्यामधर वर्मा का कहना है कि ककोहिया गांव में बुखार से कई पीड़ित मिले हैं। सभी के रक्त का नमूना लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दो लोगों में डेंगू के लक्षण मिले थे। उसमें एक महिला जौनपुर के नईगंज में रहती है और एक व्यक्ति बाहर रहता है, जो चला गया।