फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का वध होते ही राम के जयकारे से गूंजा मेला परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। नगर में दशहरा का मेला परंपरागत तरीके से सम्पन्न हुआ। देर सायं रावण का वध होते ही राम के जयकारे से पूरा मेला परिसर गूंज उठा। नार्मल स्कूल के बगल में स्थित मैदान में मेले में मेले में भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को रामलीला कमेटी की राम की सेना व रावण की सेना मेला स्थल पर पहुंची। उसके बाद दोनों सेनाओं असुरों व वानरों में युद्ध शुरू हुआ बच्चों व महिलाओं के बीच राम रावण का युद्ध आकर्षण का केन्द्र रहा। जैसे ही राम ने रावण का वध किया मेला परिसर जयकारे से गूंज उठा। रामलीला कलाकरों में राम की भूमिका अमित उपाध्याय ,लक्ष्मण की भूमिका शिवम उपाध्याय ,रावण की भूमिका महेश शर्मा ,हनुमान की भूमिका आकाश सेठ ,जामवंत की भूमिका आदर्श सेठ ने निभाई। विशाल पुतले को राम ने दहन किया। मेले में केराकत नगर के साथ ही अगल बगल के गांव की बड़ी संख्या मे लोग सम्मिलित हुए। मेला प्रबंधन में अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रबन्धक सुशील पटवा ,मनोज कमलापुरी ,अनिल सोनकर गांगुली,सुजीत यादव ,दीपक सेठ ,बबलू सेठ ,अखिलेश यादव ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें