मड़ियाहूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री तरुण पटेल के नेतृत्व में निकाली जा रही जनभागीदारी मार्च यात्रा दोपहर बाद मड़ियाहूं पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने गांधी तिराहे पर जोरदार स्वागत किया। तरुण पटेल ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। आए दिन लूट ,हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य घटनाएं हो रही हैं । जिसे प्रदेश सरकार रोकने में नाकाम है। प्रदेश की जनता महंगाई भ्रष्टाचार की मार झेल रही है। बेरोजगार युवा सड़कों पर पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। डीजल, पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि किसानों और युवाओं में त्राहि त्राहि मची है। जनभागीदारी मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से जुड़ने की अपील किया । इस दौरान डा. राकेश उपाध्याय, देवानंद मिश्र ,शैलेंद्र, महेंद्र बेनवंशी, राम सिंह ,हरदीप सिंह सोनू ,केपी प्रजापति ,श्रवण कुमार ,मनीष दुबे ,विजय बहादुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।