फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम को तपस्वी वेश में देख श्रद्धालुओं की आंखें छलकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गांव हलऊ का पुरा तरहठी रामलीला मंच पर कलाकारों ने राम वन गमन, राम सुग्रीव मित्रता का मार्मिक ढंग से मंचन किया। राज महल से प्रभु श्रीराम, मां सीता, भाई लक्ष्मण को तपस्वी परिधानों में वन की तरफ प्रस्थान करते समय अयोध्या वासियों सहित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। प्रभु श्रीराम के साथ अयोध्यावासी भी निकल पड़े। रात्रि विश्राम के दौरान जब अयोध्या वासी सोने लगे तो उसी समय प्रभु श्रीराम वहां से वन की ओर प्रस्थान कर दिए। उधर पवन पुत्र हनुमान द्वारा भगवान श्रीराम से सुग्रीव की मित्रता कराने का दृश्य देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। राम की भूमिका संजीव पांडेय, लक्ष्मण की अमन, सीता की गोलू तिवारी, सुग्रीव की कमलाकर पांडेय, हनुमान की प्रभाकर पांडेय तथा व्यास की भूमिका शोभनाथ पांडेय, सुधाकर, गंगा प्रसाद पांडेय ने निभाई। इस मौके पर नीरज, गंगा प्रसाद, रामनिहोर, हिमकर पांडेय, कमलाशंकर, ओमप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें