सुरेरी। क्षेत्र के देहुआ गांव निवासी मुनिराज पाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हल्का लेखपाल पर विपक्षी के साथ मिलकर भूमि पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। मुनिराज पाल की गांव में भूमि है जिस पर गांव के ही कुछ मनबढ़ कब्जा कर लिए हैं। पीड़ित वृद्ध जब भूमि से कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम मडियाहूं को पत्रक दिया तो उन्होंने भूमि की सीमांकन कराने की बात कही। भूमि का सीमांकन भी कराया गया। जहां सीमांकन के दौरान भूमि मुनिराज की होनी बताई गई। उसके बावजूद हल्का लेखपाल साजिश के तहत भूमि पर हुए कब्जे को खाली नहीं करा रहा है। जिससे पीड़ित कई महीनों से थाना व तहसील का चक्कर लगाने को विवश है। एसडीएम मड़ियाहूं मोतीलाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।