सुईथाकला । सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसिया बहार गांव में गुरूवार की शाम सवारी जीप और टेंपो की हुई टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस से भेजा गया। जहां कई की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुई। घायलों में महेन्द्र बिंद निवासी जुनेदपुर, भजनपुरा मनोज कुमार, भिवरहा निवासी रामलक्ष्मण सिंह, मजडीहा शाहगंज सुंदर वर्मा, बरामदपुर अखंडनगर निवासी बृजेश शर्मा , देनुआ निवासी रमेश बताएं जाते है। टैंपों शाहगंज से सवारी लेकर सूरापुर जा रही थीं जहां उसकी टक्कर सवारी लेकर जा रही जीप से हो गई। टक्कर के बाद दोनों ही वाहन खाई में जाकर पलट गए। टेंपो में सवार लोग बड़ागांव से मेला देखकर घर जा रहे थे।