फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम न होने से खफा लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीयर के सेल्समैन और गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में हुई युवक की हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तो भेज दिया लेकिन शाम तक जरूरी कागजात अस्पताल नहीं पहुंचा सके। जिससे दोनों शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शाम को पांच बजे पोस्टमार्टम हाऊस से डाक्टर निकलने लगे तो दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम न होने का कारण पूछा । डाक्टर ने बताया कि अब समय निकल गया है। पोस्टमार्टम डीएम के आदेस पर होगा या फिर कल किया जा सकता है। इससे गुस्साए लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने ही जौनपुर आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे लाइनबाजार थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। शाम साढ़े छह बजे से सात बजे तक सड़क जाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें