बक्शा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय मंगलवार की रात्रि सवंसा गांव निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रमाशंकर उपाध्याय के निधन पर शोक जताने पहुंचे। रात्रि 11 बजे उनके आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। स्व. रमाशंकर का 13 अक्तूबर को लखनऊ में निधन हो गया था। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी के नजदीकी रहे। दोनों नेताओं के साथ नागपुर सहित कई प्रांतों में संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहकर कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके भतीजे संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अशोक कुमार उपाध्याय व प्रमोद कुमार उपाध्याय को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सतीश सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, पाणिनि सिंह, प्रमोद यादव, अरुण कुमार उपाध्याय, शैलेंद्र दूबे, अवनीश दूबे सरपंच, जयशंकर पाल, सूर्यप्रकाश चौबे, डब्लू उपाध्याय, रज्जू उपाध्याय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।