फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुज बरसठी प्रथम की वेबसाइट हुई लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। खंड शिक्षा अधिकारी बरसठी जवाहरलाल यादव ने मंगलवार को बीआरसी बरसठी पर प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुज बरसठी प्रथम की वेबसाइट लांच किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता के दौर में बेबसाइट जरूरी है। कम समय में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एक अच्छी पहल है। सभी अध्यापको को बिनोद पांडेय प्रधानाध्यापक चतुर्भुजपुर बरसठी प्रथम के इस कार्य का अनुकरण करना चाहिए । उन्होने कहा कि स्कूल की वेबसाइट बनाकर बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के साथ- साथ वर्तमान परिवेश की तकनीकी युग के रेस में सम्मलित किया जा सकता है। वहीं इस पहल से कानवेंट स्कूलों को बच्चों को प्राथमिक स्कूलों के बच्चे भी कड़ी टक्कर दे सकेंगे। अभिभावक घर बैठे ही बच्चों की सूचना अद्यतन हासिल कर सकते हैं । इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालयों में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन होने वाले फार्म का भी खण्ड शिक्षा अधिकारी बरसठी जवाहरलाल यादव ने लोकार्पण किया । इस अवसर पर अश्वनी कुमार सिंह, .अमरनाथ यादव, अरुण यादव, शिव प्रकाश सिंह, आनंद वर्मा, इन्द्रजीत यादव, राकेश उपाध्याय, संतलाल,अमित सिंह व मानिक चन्द आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें