फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी को घर से उठाकर उत्पीड़न में जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र मखदुमपुर निवासी सफाईकर्मी को घर से घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर थाने पर ले जाकर उत्पीड़न करने के मामले में महाराजगंज पुलिस से कोर्ट ने जवाब तलब किया है कि किस अपराध एवं धारा में उसे थाने में बंद किया गया।
विज्ञापन

रामरूप निवासी मखदूमपुर, थाना बक्शा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि 21 अक्टूबर 2018 को रात 10 बजे महाराजगंज थानाध्यक्ष अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर में आकर तलाशी लेने लगे। गालियां देते हुए उसके लड़के लाल साहब जो की सफाईकर्मी हैं, उसे घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर थाने पर ले गए। वहां उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक को सूचना रात 11 बजे दी गई। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक उसके पुत्र को नहीं छोड़ा और लगातार उसके पुत्र को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें