फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु सेवा केन्द्र गोधना का जर्जर भवन निष्प्रयोज्य घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु सेवा केंद्र गोधना का भवन निष्प्रयोज्य
विज्ञापन

मीरगंज। पशु सेवा केंद्र गोधना के भवन को लोक निर्माण विभाग ने निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया है। कई वर्ष पहले बना भवन जर्जर हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने जांच करके पशु विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया है। पशु सेवा केंद्र गोधना से अगहुआ, किसुनदासपुर, सवैया, चौकीकला, मोलनापुर, चितांव, भटेवरा, ऊंचडीह, कठार, लासा, अदारी, चौकीखुर्द, माधोपुर इमिलिया, रामपुरखुर्द, मुबारकपुर, देवापुर, चौधरीपुर के किसान अपने पशुओं का इलाज कराते हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एसएन यादव ने जांच करके अपनी रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जौनपुर को दी है। पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया की भवन कब गिर जाएगा कोई भरोसा नहीं है।
डिजिटल लॉकर में रख सकते हैं दस्तावेज
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने बताया कि लोग अपने सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों जैसे मार्कशीट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सरकार द्वारा जारी कोई अन्य पहचान पत्र इत्यादि को डिजिटल रुप में सुरक्षित रख सकते है। इसके लिए उनको डिजिटल लॉकर सिस्टम का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के कारण लोगों को साक्षात्कार इत्यादि के लिए अपने मूल दस्तावेजों को साथ ले जाने की आवश्यक्ता नहीं पड़ेगी। साथ ही दस्तावेजों का नष्ट होने व खो जाने का भी डर नहीं रहेगा। इस सिस्टम के उपयोग से डाटा का संचालन अत्यधिक सुरक्षित हो जाता है। उन्होंने लोगों से इस योजना से जुड़कर लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन



जेसीआई के शिविर में 118 का इलाज
जौनपुर। ऐतिहासिक भरत मिलाप के अवसर पर जेसीआई जौनपुर क्लासिक के अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर के नेतृत्व में सुतहट्टी चौराहा पर नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवं जलपान का कैंप सोमवार की रात नौ बजे से लगाया गया। इसका शुभारंभ मंडल डायरेक्टर मैनेजमेंट विशाल गुप्ता ने किया। इस दौरान 118 लोगों की प्राथमिक चिकित्सा डा. डीसी मौर्या व डा. शिवप्रसाद गुप्ता ने किया। 28 जार मिनरल वाटर मेलार्थियों की सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। इस भावना के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर इं. हसन अब्बास, विष्णु सहाय एडवोकेट, प्रदीप सेठ, अजय गुप्ता, अरविंद बैकंर, प्रमोद बैंकर आदि उपस्थित रहे। आभार सचिव कार्तिक सेठी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन



अंजुमन हुसैनिया की शब्बेदारी 25 को
जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया बलुआ घाट की कदीम ऐतिहासिक ऑल इंडिया तरही शब्बेदार 25 अक्तूबर दिन गुरुवार को रात्रि आठ बजे मकबूल मंजिल में आयोजित होगा। इस शब्बेदारी में अंजुमन शोदाए हुसैनी मेमन सादात बिजनौर, अंजुमन शाने हैदरी मुरादाबाद, अंजुमन अब्बासिया जमालनगर उन्नाव, अंजुमन मासूमिया अकबरपुर, अंजुमन हुसैनिया जलालपुर, अंजुमन अंसारे हुसैनी मुबारकपुर मऊ के साथ शहर की कई अंजुमनें नौहा मातम कर कर्बला के सबसे कमसिन शहीद अली असगर की याद में अपना कलाम पेश करेगी। मजलिस को खेताब मौलाना जमीर हैदर कौशाम्बी व अलविदाई मजलिस नजर मोहम्मद जैनबी पढ़ेंगे। इसके बाद शबीहे ताबूत, झूला अली असगर व अलम बरामद होगा। यह जानकारी अध्यक्ष डॉ. जौहर अली खां ने दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें