फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गहमागमही के बीच हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में मंगलवार को धक्का - मुक्की एवं गहमागहमी के बीच अध्यक्ष समेत दस पदों के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिला किया। सुरक्षा को देखते हुए कालेज परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। कालेज का मुख्य गेट आवागमन के लिए खुला था। पुलिस की निगरानी में उम्मीदवारों और कालेज स्टाफ को कालेज परिसर में जाने दिया गया। रोडवेज तिराहा और साई मंदिर के पास बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। दो पहिया वाहन और पैदल लोगों को ही उधर से होकर रोडवेज की तरफ जाने दिया गया। कालेज गेट पर बार-बार बाहर भीतर करने पर कुछ प्रत्याशियों और पुलिस की बीच झड़प एवं धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष के एक पद के लिए कुंवर राजदीप सिंह, योगेश यादव, उद्देश्य सिंह, विजय प्रकाश यादव, शाश्वत सिंह, हर्षित सिंह, शिवम सिंह, राम बचन यादव, विजय विक्रम सिंह और शिवम यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश सिंह, निधि मिश्रा, दीपेश कुमार सिंह, शशांक मिश्र और अवनीश कुमार यादव ने, महामंत्री पद के लिए संकल्प मिश्र, अवनीश सिंह, ओम पांडेय, सिद्धार्थ विक्रम सिंह और राधेश्याम यादव ने, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव, शुभम मिश्र, विजय यादव, शुभम प्रजापति, और अवनीश दूबे ने अपना नामांकन दाखिल किया। संकाय प्रतिनिधि के छह पद के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। विज्ञान संकाय के लिए सत्यम त्रिपाठी, सुशील नागर, नितेश कुमार प्रजापति और अभिषेक यादव ने, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए अभिषेक तिवारी, मानस द्विवेदी और योगेश निषाद ने, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सत्यम चतुर्वेदी और पवन कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया। विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए अकेले अमन सिंह ने नामांकन दाखिल किया जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।


जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में मंगवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कालेज के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस प्रत्याशियों के साथ झड़प हुई। नामांकन करने आए कुछ प्रत्याशियों के कागजात पूरे नहीं थे। जिसे लेने के लिए वह बार-बार बाहर भीतर आ जा रहे थे। जिले लेकर मुख्य गेट पर तैनात पुलिस और प्रत्याशियों की बीच झड़प भी हुई। प्राचार्य डा. बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को 38 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को सुबह दस बजे से चार बजे के बीच की जाएगी। कालेज के बलरामपुर सभागार में चुनाव अधिकारी की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। जरूरी कागजात नहीं जमा करने वाले आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर नामांकन के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। कालेज के दक्षिणी गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। मुख्य गेट से ही उम्मीदावारों और कालेज के स्टाफ को आने जाने की व्यवस्था की गई थी। कालेज गेट पर पुलिस के अलावा पीएससी भी तैनात की गई थी। कालेज के भीतर उम्मीदवार और स्टाफ के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।


जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन करने से पहले उम्मीदवारों ने वाहन जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया। जुलूस के चलते वाजिदपुर तिराहा से जेसीस चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई थी। जुलूस में शामिल छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे।


टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव दो नवंबर को कराया जाएगा। मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से नामांकर पत्र दाखिल कराया गया। 10 पदों के लिए कुल 38 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। 24 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। शांतिपूर्ण और नि:पक्ष चुनाव कराने के लिए कालेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

डा. ओपी सिंह, चुनाव अधिकारी टीडी कालेज जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें