जौनपुर। पूविवि परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को अन्तर्महाविद्याललीय फुटबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय पीजी कालेज गाजीपुर विजेता रहा। बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय आजमगढ़ उपविजेता रहा जबकि टीडी कालेज को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता का पहला मैच बाबा विश्वनाथ कृषक महाविद्यालय आजमगढ और हण्डिया पीजी कालेज हण्डिया इलाहाबाद के बीच खेला गया। जिसमें बाबा विशवनाथ महाविद्यालय ने आजमगढ़ ने हड़िया पीजी कालेज को 1-0 से पराजित किया। दूसरा मैच मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर और टीडी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें टीडी कालेज जौनपुर ने मोहम्मद हसन पीजी कालेज को 1-0 से पराजित किया। तीसरा मैच पीजी कालेज गाजीपुर और नुरूद्दीन गर्ल्स पीजी कालेज मल्हनी के बीच खेला गया। जिसमें पीजी गाजीपुर 3-2 से विजेता रहा। पहला सेमी फाइनल मुकाबला बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय, आजमगढ़ और पीजी कालेज गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय आजमगढ़ ने पीजी कालेज गाजीपुर को 3-2 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर और टीडी पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर ने टीडी पीजी कालेज जौनपुर को 3-2 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। फाइनल मैच पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर और बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय आजमगढ़ के बीच
खेला गया। जिसमें पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर ने बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय आजमगढ़ को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। निर्णायक की भूमिका में धर्मेन्द्र चौहान, इन्द्रजीत चौहान, अरूण कुमार, इन्दासन चौहान, विवेक कुमार, अमित वर्मा रहे। इस मौके पर सचिव डा. शेखर सिंह, संयुक्त सचिव डा. विजय तिवारी, पर्यवेक्षक के रूप अखिलेश गौतम, डा. चन्द्रभान सिंह रहे। खेल सहायक रजनीश सिंह, अशोक सिंह, मोहन चन्द पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। आयोजन सचिव डा. अच्छे लाल यादव ने आभार ज्ञापित किया।