मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के जर्जर भवन की मंगलवार को नीलामी हुई। नीलामी के लिए कुल 30 ठेकेदार पहुंचे थे। एसडीएम जेएन सचान की मौजूदगी में हुई नीलामी की बोली दो लाख से शुरू हुई। गुप्ता कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अंत में 2.46 लाख बोली लगाई। एक सप्ताह के भीतर जर्जर भवनों को ढहा कर उसका मलबा हटा लिया जाएगा। इसी स्थान पर कोतवाली के नए भवन का निर्माण होना है।