मीरगंज। जंघई बाजार में सोमवार को रात्रि से भव्य चौकिंया एवं झाँकी निकाली गयी। जिसमें भव्य आकर्षण से लोग मंत्र मुग्ध हो गए। लोग रात भर झाकियों का आनन्द उठाते रहे।
झाकियों में बजरंग दल, हनुमान दल, शिवदल, रामदल, नवयुवक चौकी समिति बजरंगदल, नवयुवक चौकी समिति शिवदल के क्रमश: अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, पिंटू जायसवाल, इकबाल अहमद, दमदम उमरवैश्य, अंशुमान शुक्ला, निखिल मोदनवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल बबलू के नेतृत्व में काली तांडव, शिव तांडव, महिषासुर बध, राम दरबार सीता अग्नि परीक्षा एवं देशभक्ति झांकी ऊंची ध्वनी गगनचुंबी डीजे की तरंगों एवं रंगबिरंगी झालरों के बीच निकली। चौकी की विभिन्न स्वरुपों में शोभा यात्रा निकली। जो कि जंघई पेट्रोल टंकी एवं जंघई कालोनी से प्रारंभ होकर बाईपास, बैंक रोड, चौरामाई मंदिर चौक होते हुए करवट काशी गुड़ हट्टी, पोस्ट आफिस गली होते हुए जंघई पेट्रोल टंकी पर समाप्त हुई। इस अवसर पर सड़क के दोनों तरफ उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम, हर हर महादेव उद्घघोष के साथ चौकियों का स्वागत किया। चौकियों को देखने के लिए आतुर भक्तों की भीड़ जिसमें महिलायें बच्चे आदि मकान की छतों बार्जों एवं सड़कों पर पूरी रात जमा रहे। कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर प्रधान जंघई प्रीती धर्मेन्द्र जायसवाल, प्रधान जंघई सेमरी, अनीता प्रमोद गुप्ता, भूपेश, राकेश पाठक, अशोक दुबे विहिप अध्यक्ष प्रतापपुर, रोहित सिंह, शेषधर, विहिप छेदी लाल जायसवाल, पप्पू जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, संजय बबलू इलाहाबादी, विवेक जायसवाल, राकेश प्रताप सिंह, वेदप्रकाश मिश्र, जिम्मी जायसवाल उपस्थित रहे।