जौनपुर। टीडी कालेज छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कालेज के गेट पर सायरन बजाने पर पुलिस ने एंबुलेंस समेत चालक को हिरासत में लिया। छात्र संघ चुनाव के लिए मानस द्विेवेदी को वाणिजय संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन दाखिल करना था। मानस की तबियत खराब चल रही है। वह एंबुलेंस से कालेज के गेट पर पहुंचा था। इसी दौरान चालक ने सायरन बजा दिया। सायरन बजते ही गेट पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने पर भेज दिया।