फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं का शुरू हुआ सतत मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी इंटर कालेज में चल रहे 25 दिवसीय विशेष योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 20वें दिन से प्रशिक्षुओं के क्रियात्मक एवं सैद्धांतिक पक्षों का परीक्षण शुरू हुआ। इसमें सफल प्रशिक्षुओं को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पांच दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। जहां उन्हें संस्था द्वारा योग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षु नंदलाल यादव व इंद्रभानु मौर्या के द्वारा साधकों को योगाभ्यास के विविध आसन, व्यायाम और प्राणायामों को कराते हुए क्रियात्मक अभ्यासों की परीक्षा दी गई। जिसमें योगिक-जागिंग, सूर्य नमस्कार, कपालभांति और अनुलोम-विलोम प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने बताया कि योग की तरह ही एक्यूप्रेशर भी एक प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, डॉ. विजय प्रताप यादव, शकुंतला सिंह, प्रेमचंद योगी, डॉ. हेमंत यादव, शकुंतला शुक्ला, डॉ. ध्रुवराज योगी, राममिलन, जयसिंह, डॉ. शिवनारायन यादव, विकास योगी, राज योगी, शैलेश योगी, कृष्ण कुमार, कृष्ण मुरारी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें