गौराबादशाहपुर। भरत मिलाप के अवसर पर कस्बे में शनिवार को निकलने वाली झांकियों और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार की शाम सात बजे से आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बन्द करवा दिया था। छोटे वाहन और बाइक का आवागमन रात्रि दस बजे से पूरी तरह बन्द कर दिया। जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
रूट डायवर्जन के माध्यम से बड़े वाहनों को जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को प्रसाद तिराहे से केराकत खुज्झी होते हुए आजमगढ़ की तरफ और आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आने वाले वाहनों को गम्भीरपुर से घुमा दिया गया। छोटे वाहनों को गौरा पुलिस चौकी से मैरा गांव होते हुए जौनपुर की तरफ डायवर्ट किया गया। इस कारण यात्रियों को समस्याएं उठानी पड़ीं।