सिकरारा। दशहरा पर क्षेत्र के खानापट्टी गांव के जलपरी क्रिकेट मैदान पर विशाल विजय दशमी मेले का आयोजन किया गया। बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन करने के पश्चात शानदार आतिशबाजी मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसमें जौनपुर शहर और कजगांव टेढ़वा के आतिषबाजों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किए। जिसमें टेढ़वा के आतिशबाज को विजयी घोषित किया गया। रामलीला एवं मेला समिति प्रबन्धक विनय सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा खानापट्टी रामलीला मंच से चलकर सिकरारा बाजार चौराहा, प्रतापगंज,एव गुलजारगंज रामलीला मंच तक पहुची वहां श्रीरामचन्द्र जी की आरती उतारी गई ।ततपश्चात शोभायात्रा जलपरी स्टेडियम स्थित मेला परिसर में आकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर नीरज सिंह शरद सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह,शुशील सिंह,रत्नाकर ,शैलेन्द्र सिंह,अवनीश सिंह टोनी,सौरभ सिंह अश्वनी आदि सक्रिय रहे।