जौनपुर। नवरात्र पर स्थापित देवी प्रतिमाओं को विजयादशमी के दिन शुक्रवार को दशहरा के दिन धूमधाम से ग्रामीण इलाकों में बने कुंडों में विसर्जन किया गया। अबीर गुलाल उड़ाते और नाचते गाते लोग आगे बढ़ रहे थे। प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई थी। मुंगराबादशाहपुर के उकनी गांव में बने कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। 24 प्रतिमाओं को वहां विसर्जित किया गया। दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि, महामंत्री दीपक शुक्ला, चेयरमैन शिवगोविंद साहू, राजकुमार गुप्त, राम कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। सिकरारा में 59 पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ किया गया। कुछ विसर्जन शनिवार को भी किया गया। रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गोपालपुर मार्ग पर स्थित बसुही नदी के किनारे इमलिया घाट पर बने कुंड में किया गया।
खेतासराय में प्रतिमाएं आजाद नहर पर के पास विसर्जित की गई। जलालपुर क्षेत्र में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की रात धूमधाम से किया गया।101 प्रतिमाओं का विसर्जन शाम सई नदी के किनारे बने में कुंड में किया गया।
बदलापुर क्षेत्र में स्थापित मां की 57 भव्य प्रतिमाओं का विसर्जन आदि गंगा गोमती के पिलकिछा, बेलावा घाट तथा पीली नदी शाहपुर किनारे बने कुंडों में विसर्जित किया गया। बरईपार में शनिवार को देर रात तक सई नदी के किनारे बने कुंड में महाराजगंज क्षेत्र की मूर्तिया विसर्जित की गई। जबकि मछलीशहर क्षेत्र की मूर्तियां रविवार को विसर्जित की जाएगी।
बक्शा के नौपेड़वा बाजार में शुक्रवार देर रात्रि दुर्गा पूजा समितियों ने मूर्ति भ्रमण कराया। समितियों ने भब्य आकर्षण झांकी निकाल भक्तों का मन मोह लिया। देर रात्रि समितियों को सम्मानित किया गया। आकर्षण झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। समापन पश्चात बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतीश सिंह, थानाध्यक्ष अरविन्द यादव, ओंकार मिश्र, डॉ.अजय निगम ने समितियों को सम्मानित किया। डोभी क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को गोमती नदी के किनारे बरमलपुर गांव में बनाए गए कुंड में किया गया। बाजार सहित खुज्जी, बजरंगनगर,चिटको, बीरीबारी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरेरी, सुल्तानपुर, भदखिन,कसेरू, भानपुर समेत आसपास के गांवों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।