फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि की चार टीमें आल इंडिया के लिए क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। केआईटीटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वीजोन अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की चार टीमों ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। यह पहला मौका है जब किसी विश्वविद्यालय की चार टीमें एक साथ आल इंडिया के लिए चयनित की गई हैं। भुवनेश्वर में पूर्वीजोन खेल प्रतियोगिता का आयोजन18 से 21 अक्तूबर तक किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूर्वांचल के बास्केटबाल पुरुष, महिला और पुरुष हॉकी और महिला बैंडमिंटन की टीम ने आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। पूविवि क्रीड़ा परिषद के संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि आल इंडिया स्तर पर विश्वविद्यालय की चयनित टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। टीमों को कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें