फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का पुतला जलते ही जय श्री राम के घोष से गूंजा मेला परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दशहरा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। पुतला जलते ही मेला परिसर राम के जयकारे से गूंज उठा। शहर के राजा साहब तालाब के पास 30 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम के घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। शहर में वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा समेत अन्य कई स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया गया।
नेवढ़िया क्षेत्र के बुद्धीपुर गांव में 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। क्षमानाथ दुबे, मुकेश दुबे, रजनीश पटेल, अभिषेक पटेल, रवि, पवन पटेल, कन्हैया शर्मा, संजय शर्मा, राजा, वीर, अजय आदि मौजूद रहे। शाहगंज के रामलीला मैदान में विजयादशमी मेले में 75 फुट के रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में सुबह से ही दुकानें लगनी शुरू हो गईं। चबूतरे पर राम और रावण के युद्ध की लीला हुई। शाम राम के बाण से रावण का वध किया तो मेला परिसर जयकारे से गूंज उठा। उसके बाद पुतले का दहन किया गया। विधायक शैलेंद्र कुमार यादव ललई, एडीएम भू-राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव और ओमप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद थे। मछलीशहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। सराययुसुफ गांव के मैदान में राम-रावण युद्ध हुआ। इसमें राम के बाण से रावण का वध हुआ। इसी प्रकार छाछों गांव में पूरे सप्ताह रामलीला का आयोजन किया गया था। विजय दशमी पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण के विशाल काय पुतले का राम द्वारा अग्नि बाण से दहन किया गया। पुतला दहन होते ही राम के जयकारे से मेला परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र के सुजियामऊ एवं जंगीपुर गांव में विजयादशमी धूमधाम से मनाई गई। सुजियामऊ गांव में राम रावण का युद्ध देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, डॉ. मनोज मिश्र, अरुण उपाध्याय, शैलेंद्र दूबे, जयशंकर पाल, कृष्णानंद उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने आभार जताया। उधर जंगीपुर गांव में विशाल मेले का आयोजन किया गया। राम चबूतरा पर पहुंच भक्तों ने पूजन किया। रामलीला प्रबंधक मार्कंडेय सिंह मुन्ना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मडियाहूं के रामलीला मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया। भगवान राम और रावण के बीच युद्द में रावण मारा जाता है। रावण समेत उसके भाई कुंभकर्ण व पुत्र मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें