फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण की सोने की लंका जलकर हुई खाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति गोड़िला फाटक के मंच पर सातवें दिन सीता की खोज, अक्षय वध तथा लंका दहन की लीला हुई।
राम की किष्किंधा पर्वत पर सुग्रीव से मित्रता हुई। राम के हाथों बालि मारा गया। सुग्रीव के आदेश पर बानरी सेना सीता का पता लगाने चली। जामवंत के कहने पर हनुमान लंका चले जाते हैं। हनुमान समुद्र पारकर लंका पहुंचते हैं। भूख लगने पर वह माता सीता से आज्ञा लेकर अशोक वाटिका में फल खाने पहुंचते हैं। इस दौरान वह अशोक वाटिका को नष्ट कर देते हैं। रावण का पुत्र अक्षय कुमार युद्ध में मारा जाता है। मेघनाथ ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान को रावण के दरबार में पेश करता है। रावण हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। आग लगते ही हनुमान पूरी लंका में आग लगाकर उसे नष्ट कर देते हैं। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता ,रमाशंकर गुप्ता, अनूप जायसवाल, रोहित गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, पंकज, शशिकांत, कालीचरण, महेंद्र प्रताप, संतोष, बृजेश, जगत नारायण, शुभम, राम आशीष मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें