फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवन का निर्माण अधूरा, प्रधान व सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। विकास खंड क्षेत्र के खरैयामऊ गांव में वित्तीय वर्ष 2016-17 में आईसीडीएस द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए धन अवमुक्त किया गया था। जिसका पैसा भी निकाला लिया गया है। लेकिन भवन अभी तक नहीं बना है। मामले में ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी की गई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में कुल ग्यारह आंगनवाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए धन आया था। दस स्थानों पर भवन निर्माण कार्य पूरा हो गया किन्तु ग्राम पंचायत खरैयामऊ में वित्तीय वर्ष 2016-17 में आईसीडीएस द्वारा ग्राम सभा के खाते में दो लाख रुपया अन्तरित किया गया था। जिसको आहरित कर लिया गया। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा केवल नींव डलवाकर कार्य को रोक दिया गया। कार्य पूरा नहीं होने की जानकारी जिम्मेदारों को होने के बाद प्रधान व सचिव को नोटिस दिया गया है। मनरेगा के एपीओ निजामुद्दीन ने बताया कि कार्य नहीं पूर्ण होने पर अन्तिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबाब मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें