फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श धर्म मण्डल जंगीपुर रामलीला में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। विकास खंड के आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर गांव की रामलीला में भक्तों की भारी भीड़ रही। भाजपा नेता अखिलेश सिंह भुवाल ने कहा कि रामलीला पारिवारिक समरसता का प्रतीक है। जो अच्छाई पर बुराई की जीत का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि रामलीला पारिवारिक एकता की ही सीख नहीं देता बल्कि मां-बाप गुरुजनों के अलावा बड़े-छोटों का सम्मान देने की पीढ़ी दर पीढ़ी सीख देता है।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के दौरान भगवान अत्रि ऋषि के आश्रम पहुँचे। मौका देख सीता ने माता अनुसुइया से स्त्री धर्म की महत्ता पूछी तो अनुसुइया ने कहा कि धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परखियो चारी। मंचन के दौरान सुपर्णखा राम लक्ष्मण पर मोहित हो जाती है। क्रोधित होकर लक्ष्मण तलवार से उसकी नाक काट लेते हैं। दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, भाजपा नेता सतीश सिंह, राजमणि सिंह, सुनील सिंह, लालसाहब सिंह, निर्भय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रामलीला समिति प्रबन्धक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें