जौनपुर। आज आम आदमी पार्टी जौनपुर ने पूर्वांचल राज्य गठन को लेकर अटाला मस्जिद पर गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान की अगुवाई में हुआ। उन्होंने कहा कि देश को पूर्वांचल क्षेत्र में कई प्रधानमंत्री दिए लेकिन फिर भी इसकी हालत बहुत ही खराब है। सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और न्याय मिलने के मामले में यह क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ है। कोई भी उच्चस्तरीय अस्पताल नहीं है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में जिस तरह शिक्षा और स्वास्थ्य काम कर रही है, उसी तरह हिंदुस्तान की सभी राज्य में काम होने लगे तो शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार आ जाए । इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, एचएन तिवारी, रिजवान आदि मौजूद रहे।