सिकरारा। क्षेत्र के समाधगंज बाजार में स्थापित मां शेरवा वाली दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में देवी जागरण कार्यक्रम में लोक गायक चिंटू सरगम ने अपने गीतों से रातभर श्रोताओं को बांधे रखा। उनके द्वारा प्रस्तुत सोहर पचरा दादरा व देवी गीतों पर लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। रह रह कर युवाओं ने ठुमके भी लगाए। पूरी रात देवी का अनूठा दरबार गीत संगीत से सजा रहा। यहां का इक्यावन फुट ऊँचा अनोखा पंडाल श्रद्धालुओं का आस्था का केन्द्र बना हुआ हैं। क्षेत्रवासियों की यह मान्यता है कि यहां दर्शन और अर्चना करने से सारी मुरादे पूरी होती हैं। दर्जनों श्रद्धालु प्रतिदिन इस पंडाल पर अपनी मनोती चढ़ाने के लिए गाजे-बाजे के साथ आते हैं। समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जय गुप्ता ,कैलाशनाथ , सोनू गुप्ता , भाजपा नेता राजन सिंह सेक्टर अध्यक्ष आशीष ,गोलू अग्रहरि, विवेक सिंह, राजेश प्रमोद हलवाई विशेष रूप से सक्रिय रहे। संचालन डा. राकेश मिश्रा (मंगला) और जय गुप्ता ने किया।